गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की वसुंधरा कॉलोनी स्थित एक होटल में आग (fire broke out) लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि रसोई में पीएनजी की पाइपलाइन फटने से आग लग गई।
होटल में अचानक आग लगने से मचा हड़कंप
वसुंधरा सेक्टर-3 स्थित किंसफ्लोक होटल में सोमवार दोपहर को आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे होटल को अपनी चपेट में ले लिया। (fire broke out) लोगों ने आग की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचते ही आग बुझाने का काम शुरू किया।
ये भी पढ़ें : Ghaziabad News : पुलिस के एक इंस्पेक्टर आए सुर्खियों में, जानिए क्यों?
कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
स्थानीय लोगों का कहना है कि दोपहर करीब दो बजे सेक्टर-3 स्थित एसजी होम्स के पास से धुआं उठते देखा गया। यहां स्थित किंसफ्लोक होटल के किचन में आग लगने से धुआं निकल रहा था। देखते ही देखते आग ने पूरे होटल को अपनी चपेट में ले लिया। (fire broke out) आग बढ़ने से आसपास की बिल्डिंगों की दुकानों को बंद कर दिया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

