Ghaziabad News : गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में स्थित एलिवेटेड रोड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है आप देख सकते हैं कि एक i20 कार बैक गियर में फुल स्पीड से दौड़ रही है उसके आगे पुलिस की गाड़ी बी दौड़ रही है ये घटना बुधवार रात की बताई जा रही है जिस तरह से दोनों गाड़ियों ने नियमों का उल्लंघन किया इस देखते हुए मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।
जानिए पूरा मामला
दरअसल बताया ये जा रहा है कि i20 कार चालक को जब पुलिसकर्मियों द्वारा रूकने का इशारा किया तो उसने गाड़ी को बैक गियर में दौड़ाना शुरू कर दिया और पुलिसकर्मियों ने भी कार चालक को पकड़ने के लिए अपनी गाड़ी को उससे सटाकर दौड़ानी शुरू कर दी यह सिलसिला लगभग 2 किमी तक चलता रहा उसके बाद पुलिस ने अपनी गाड़ी धामी कर ली और इसी मौके का फायदा उठाकर i20 कार चालक भाग निकला।
पुलिस ने गाड़ी को किया धीमा तो मौके का फायदा उठा कार चालक हुआ फरार
पुलिस ने अपनी गाड़ी को इसलिए धीमा किया क्योंकि नियमों के अनुसार रॉन्ग साइड से इस तरीके से पीछा करने से हादसा भी हो सकता था इसका आभास होते ही पुलिसकर्मियों ने कुछ दूर पर ही गाड़ी धीमी कर ली थी और इस बात का फायदा उठाकर i20 कार चालक फरार हो गया। वहीं इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिसकर्मियों द्वारा वैन को रॉन्ग साइड में दौड़ाए जाने के मामले मे जांच के आदेश दिए गए हैं।

