गाजियाबाद में कुत्तों द्वारा काटने की घटनाओं में कमी नहीं आ रही है। ( Ghaziabad Dog bites cases in schools ) सोमवार को एक और घटना सामने आई है। विजयनगर राजकीय स्कूल में आवारा कुत्ते ने एक छात्रों को काट लिया। इस सरकारी स्कूल में हर समय कुत्तों को विचरण करते हुए देखा जा सकता है।
स्कूलों के अंदर भी कुत्ते मचा रहे आतंक
शुक्रवार को कक्षा नौ की छात्रा गरिमा राजपूत अपनी कक्षा में जा रही थी, तभी वहां आराम से बैठे एक कुत्ते ने उसकी ओर भौंकते हुए दौड़ लगा दी। ( Ghaziabad Dog bites cases in schools ) छात्रा ने बचने के लिए हाथ आगे किया तो कुत्ते ने हाथ में दांत गढ़ा दिए।
ये भी पढ़ें : Ghaziabad News : उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन
स्कूल प्रबंधन कुत्ते काटने की घटनाओं को नहीं ले रहा गंभीर
रोचक बात यह है कि कुत्ते द्वारा छात्रा को काटे जाने के बाद स्कूल प्रबंधन ने घटना को गंभीरता से नहीं लिया। ( Ghaziabad Dog bites cases in schools ) स्कूल की ओर से छात्रा को यह कहकर घर भेज दिया गया कि कुत्ते काटने का इंजेक्शन लगा लेना। छात्रा के परिजनों का कहना है कि स्कूल के पास ना तो कुत्ते काटने की दवा है और ना ही स्कूल की ओर से छात्रा को अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की गई।
अभिभावकों के अंदर स्कूल प्रबंधन को लेकर रोष
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि अक्सर तीन चार कुत्ते स्कूल के अंदर विचरण करते रहते हैं। ( Ghaziabad Dog bites cases in schools ) कभी कभी ये कुत्ते बच्चों के पीछे लग जाते हैं। घटना के बाद भी स्कूल में कुत्ते विचरण कर रहे थे। छात्र-छात्राओं के अभिभावकों में कुत्तों के विचरण को लेकर काफी रोष है। बता दें कि गाजियाबाद जिला अस्पताल और प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों पर रोज सौ से ज्यादा लोग एंटी रैबिज इंजेक्शन लगाने पहुंच रहे हैं।

