गाजियाबाद नगर निगम (Ghaziabad Nagar Nigam) कवि नगर जोन के बोर्ड प्रस्तावित सफाई कर्मचारी का दुर्घटना के कारण निधन हो गया जिसमें नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक को सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचे और शोक प्रकट किया, परिवार तथा सहकर्मियों को सांत्वना भी दी, वरिष्ठ प्रभारी स्वास्थ्य ओमप्रकाश संयुक्त नगर आयुक्त व अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।
गाजियाबाद नगर निगम में शोक की लहर जानें वजह
बिजेंदर पुत्र श्री रतन लाल बोर्ड प्रस्तावित सफाई कर्मचारी के रूप में गाजियाबाद नगर निगम में (Ghaziabad Nagar Nigam) कार्य कर रहे थे, दुर्घटना से हुए निधन पर गाजियाबाद नगर निगम में शोक की लहर दौड़ गई गाजियाबाद नगर निगम कर्मचारी संघ, प्रदीप चौहान वाल्मीकि व अन्य के द्वारा मृतक के परिवार जनों हेतु ₹ 5 लाख की मांग मुआवजे के रूप में की गई तथा उनकी पत्नी को मृतक के स्थान पर नौकरी देने के लिए भी मांग की गई जिस पर नगर आयुक्त महोदय द्वारा तत्काल निर्णय लेते हुए मुआवजे राशि 5 लाख तथा मृतक की पत्नी को उनके स्थान पर नौकरी देने के लिए संसतुति की गई साथ ही उनके ई. एस. आई. तथा पीएफ फंड पर विशेष ध्यान देते हुए कार्यवाही के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए।
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने गहरा शोक प्रकट किया
हर कर्मचारी नगर निगम परिवार का अभिन्न अंग है जिसके सुख और दुख में निगम अधिकारी साथ देते हैं, नगर आयुक्त द्वारा सदैव अपने कर्मचारियों तथा उनके परिवार जनों का समय-समय पर हाल जाना जाता है, दुर्घटना के इस समय पर गाजियाबाद नगर निगम (Ghaziabad Nagar Nigam) द्वारा गहरा शोक प्रकट किया गया।

