Ghaziabad News: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ कल गाजियाबाद दौरे पर रहेंगे। सीएम का यह दौरा चुनावी होने वाला है। गाजियाबाद विधानसभा सीट उप- चुनाव पर नजर रखते हुए इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री गाजियाबाद पर सौगातों की बरसात करेंगे। मुख्यमंत्री के कर कमलों से 757 करोड़ की परियोजनाओं की 111 परियोजनाएं गाजियाबाद को मिलेंगी। तमाम विभागों ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। गाजियाबाद के घंटाघर में रोजगार मेला आयोजित कराया जाएगा जहां 15 हजार युवाओं को निजी कंपनियों में नौकरी दिलाने की तैयारी है वहीं 503 करोड़ की 69 परियोजनाओं के शिलान्यास और 254 करोड़ की 43 परियोजनाओं के लोकार्पण की भी तैयारी कर ली गई है।
रोजगार मेले में 100 से अधिक कंपनी शामिल
सीएम योगी गाजियाबाद के रामलीला मैदान में रोजगार मेले का आयोजन करेंगे। कहा जा रहा हैं कि सीएम उप-चुनाव से ठीक पहले वृहद रोजगार मेले का आयोजन कर युवाओं को अपने पक्ष में लाने की तैयारी में है। रोजगार के लिए 11 से अधिक बेरोजगार युवा अपना पंजीकरण करा चुके हैं। रोजगार मेले में 100 से अधिक कंपनियां जुटेंगी जो मौके पर ही साक्षात्कार के बाद 15 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगी। यह नौकरियां 10 हजार रुपये से 25 हजार रुपये प्रतिमाह तक होंगी। योग्यता की बात करें तो हाईस्कूल से लेकर स्नातक बेरोजगारों को वृहद रोजगार मेले में रोजगार के अवसर मिलेंगे। रामलीला मैदान में जिले के छह हजार छात्र-छात्राओं को टैबलेट और स्मार्टफोन के अलावा स्वरोजगार के लिए ऋण वितरण की भी तैयारी हैं।
बीजेपी के लिए चुनौती बनकर उभरे सत्यपाल
बीजेपी के लिए आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी सत्यपाल चुनौती बनकर उभरते नजर आ रहे है। सत्यपाल चौधरी लाइनपार क्षेत्र से लगे चिपियाना गांव के मूल निवासी हैं और आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी होने के नाते उन्हें दलित समाज का समर्थन मिलने की उम्मीद है। सत्यपाल चौधरी लगातार लाइनपार क्षेत्र में सक्रिय हैं। जिसको लेकर बीजेपी भी सक्रिय हो गई हैं और डूंडाहेड़ा में बनाए गए 50 बेड के संयुक्त जिला अस्पताल का भी मुख्यमंत्री के कर कमलों से लोकार्पण करने कि तैयैरी में हैं। हालांकि यह अस्पताल काफी दिन से बनकर तैयार है, लेकिन इसका औपचारिक लोकार्पण नहीं हुआ। उप- चुनाव से पहले इसका लोकार्पण इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि यह लाइनपार क्षेत्र में आता है। गाजियाबाद विधानसभा क्षेत्र के लाइनपार इलाके की भाजपा पर उपेक्षा के आरोप लगते रहे हैं।
https://niwantimes.in/delhi-new-cm-who-is-delhis-new-cm-atishi/यह भी पढ़े…..Delhi New CM: कौन है दिल्ली की नई CM आतिशी? जानें कैसे बढ़ा सियासी कद, सिर्फ 4 साल में विधायक, मंत्री और अब मुख्यमंत्री…
ITI डिप्लोमा युवा को भी मिलेगा रोजगार
घंटाघर के रामलीला मैदान में कल यानी बुधवार को सुबह नौ बजे यह रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। इस मेले में आईटीआई डिप्लोमा वाले युवाओं को भी इस रोजगार मेले में रोजगार के अवसर मिल सकते है। साथ ही मेले में 100 से अधिक कंपनियां प्रतिभाग करेंगी और 15 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार देंगी। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अभिनव गोपाल ने बताया कि इन नौकरियों के लिए हाईस्कूल से स्नातक शैक्षिक योग्यता के आधार पर 10,000 से लेकर 25,000 प्रतिमाह वेतन होगा। 18 से 40 वर्ष तक के बेरोजगार मेले का लाभ उठा सकते हैं। साथ ही सीडीओ ने बताया कि कौशल विकास मिशन योजना के तहत छह हजार युवाओं को टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित किए जाएंगे। इसके लिए सभी शैक्षणिक संस्थाओं से सूची प्राप्त की गई है।
इन परियोजनाओं को लोकार्पण करेंगे सीएम योगी
➤ साहिबाबाद साइट-4 में वाटर हाइड्रेंट
➤ लोनी असालतपुर में सद्भाव मंडप
➤ 220 केवी उपकेंद्र मोरटा
➤ मुरादनगर के घूमेश्वर मंदिर में पर्यटन विकास के कार्य शिलान्यास
➤ विजयनगर में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज और मल्टीपरपज हॉल
➤ सेफ सिटी के तहत इंटिग्रेटेड सीसीटीवी कैमरों की निगरानी का कार्य
➤ आधुनिक कारकस प्लांट
➤ महामाया स्टेडियम के पीछे बायोडायवर्सिटी पार्क
➤ आईटीएमएस परियोजना का कार्य
➤ 220 केवी उपकेंद्र वसुंधरा
➤ राजकीय आयुर्वेदिक यूनानी चिकित्सालय
➤ राजनगर एक्सटेंशन स्थित बंधा रोड से चार्म्स कैसल तक रोड और नाला
➤ राजनगर एक्सटेंशन में भट्टा नंबर पांच से अग्रवाल हाइट्स तक सीवरेज एवं ड्रेनेज का कार्य
➤ मोदीनगर में सहारनपुर रेलवे लाइन के पास चार
➤ राजकीय महाविद्यालय, मोदीनगर
➤ विकास खंड भोजपुर में सभागार
➤ धौलाना के मुकीमपुर में कस्तूरबा गांधी एकेडमिक ब्लॉक और छात्रावास
➤ निडौरी में राजकीय इंटर कॉलेज
➤ समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय
लेन का आरओबी

