Ghaziabad News: गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़ित किशोरी ने तेजाब पी लिया है। उसे गंभीर हालत में दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया।
बता दें कि 22 जून को नोएडा में दुष्कर्म की घटना हुई थी। एसीपी पूनम मिश्रा ने बताया कि पीड़िता वेव सिटी थाना क्षेत्र के एक गांव में रहती है और उसका परिवार मजदूरी करता है। ऑटो रिक्शा चलाने वाला पड़ोसी कमालू 22 जून को किशोरी को नोएडा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना से व्यथित किशोरी ने 23 जून को तेजाब पी लिया। पहले उसका गाजियाबाद में इलाज चला, लेकिन बाद में उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
यह भी पढ़ें: Ghaziabad News : हिट एंड रन का नया मामला, कार ने युवती को मारी टक्कर, मौके से चालक फरार
पुलिस का बयान
एसीपी पूनम मिश्रा ने बताया कि पीड़िता का भाई 28 जून को थाने में शिकायत दर्ज कराने आया था। शिकायत मिलने पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

