Ghaziabad News : पहाड़ो पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में होने लगा है 25 दिसंबर से घने कोहरे ने देश के सभी इलाकों को अपनी लपेट में ले लिया है और कड़ाके की ठंड को देखते हुए दिल्ली समेत उत्तर भारत में स्कूलों का शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है लेकिन गाजियाबाद में डीएम के आदेशों का डीपीएस इंदिरापुरम, आम्रपाली सीनियर सेकेंडरी स्कूल इंदिरापुरम, स्वामी विवेकानंद इंग्लिश स्कूल अहिंसा खंड इंदिरापुरम जैसे नामी स्कूलों ने उल्लंघन करते हुए इतने कड़ाके की शीतलहर में भी स्कूल आने को मजबूर किया।
कड़ाके की ठंड में गाजियाबाद के नामी स्कूल बच्चों को स्कूल आने पर कर रहे मजबूर
ठंड और शीतलहर के चलते गाजियाबाद डीएम ने निर्देश जारी किए थे कि नर्सरी से कक्षा आठ तक सभी स्कूल दो दिन यानि 29 दिसंबर और 30 दिसंबर को बंद रहेंगे लेकिन गाजियाबाद के नामी स्कूल ने डीएम के आदेश की धज्जियां उड़ा डाली। इतनी कड़ाके की ठंड में बच्चे स्कूल जाते हुए दिखाई दिए। डीपीएस इंदिरापुरम, आम्रपाली सीनियर सेकेंडरी स्कूल इंदिरापुरम, स्वामी विवेकानंद इंग्लिश स्कूल अहिंसा खंड इंदिरापुरम जैसे नामी स्कूलों ने जिलाधिकारी के निर्देशों का पालन ना करके बच्चों को जबरदस्ती स्कूल आने के लिए मजबूर कर डाला।
इन नामी स्कूलों की मनमर्जी के खिलाफ प्रशासन भी नहीं कर रहा कार्रवाई
बात दें गाजियाबाद के नामचीन स्कूल सरकारी आदेशों की बखिया उखेड़ कर रख देते हैं। स्कूलों के इस अड़ियल रवैये के कारण सबसे अधिक परेशानी बच्चों को झेलनी पड़ती है। गाजियाबाद के डीपीएस इंदिरापुरम, आम्रपाली सीनियर सेकेंडरी स्कूल इंदिरापुरम, स्वामी विवेकानंद इंग्लिश स्कूल अहिंसा खंड इंदिरापुरम जैसे नामी स्कूल ने सरकारी आदेश का पालन ना करते हुए स्कूल खोला और बच्चे ठिठुरते ठिठुरते स्कूल पहुंचे। कड़ाके की ठंड की वजह से जब गुरूवार को स्कूल क टाइमिंग में बदलाव के आदेश जारी हुए तब भी इन स्कूलों ने बच्चों को यथावत वाले टाइम में स्कूल बुलाया। इन नामी स्कूलों की मनमर्जी से तो ऐसा लगता है कि इनके खिलाफ कार्रवाई करने से प्रशासन भी डरता है।

