नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा कवि नगर जोन की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया, जिसके क्रम में आरडीसी राजनगर, गोविंदपुरम, चिरंजीव विहार, सेक्टर 23 संजय नगर तथा कवि नगर बाजारी क्षेत्र का जायजा लिया गया।
संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए नगर आयुक्त कर रहे गली गली निरीक्षण
संक्रामक रोगों की रोकथाम हेतु निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त द्वारा स्वास्थ्य विभाग की टीम से विशेष चर्चा की गई तथा मौके पर आंतरिक गलियों में पहुंचकर एंटी लारवा छिड़काव भी करवाया क्षेत्र में फॉगिंग तथा एंटी लारवा का विशेष अभियान चलाने के लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश को निर्देश दिए, भ्रमण के दौरान पार्कों की सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया गया तथा पार्कों की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए डॉक्टर अनुज को निर्देश दिए गए।
ये भी पढ़ें : कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहुंचे कुलियों से मिलने, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
नगर आयुक्त के साथ नगर स्वास्थ्य की टीम भी रही साथ
प्रातः भ्रमण के दौरान नगर आयुक्त प्रतिदिन सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हैं तथा मौके पर ही जहां गंदगी होती है तत्काल सफाई भी करा रहे हैं, नगर आयुक्त के भ्रमण से शहर वासियों को काफी संतोष मिल रहा है भ्रमण के क्रम में क्षेत्र में सफाई व्यवस्था भी सुदृढ़ हो रही है जो की सराहनीय है, निरीक्षण के दौरान प्राप्त शिकायतों पर भी तत्काल समाधान शहर वासियों को प्राप्त हो रहे हैं, निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता निर्माण एन के चौधरी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश तथा अन्य आवश्यक टीम साथ रही l

