यूपी के गाजियाबाद हिंडन में आज 25 सितंबर को भारत के स्वदेशी ड्रोन शक्ति का प्रदर्शन हो रहा है 2 दिवसीय कार्य्रकम का आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत ड्रोन शक्ति प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। राजनाथ सिंह के साथ एयर फोर्स चीफ वीआर चौधरी, जनरल वीके सिंह साथ मौजूद रहे।
एयर फोर्स ने 56 C 295 एयरक्राफ्ट का बेड़ा होगा शामिल
भारतीय ड्रोन संघ ने एयर फोर्स के साथ मिलकर भारत ड्रोन शक्ति प्रदर्शन का आयोजन किया है। एयरफोर्स में C-295 एयरक्राफ्ट का इंडक्शन किया जाएगा। वायुसेना ने 56 C 295 एयरक्राफ्ट का बेड़ा होगा शामिल सरकार ने 21,900 करोड़ का किया था सौदा इससे मेक इन इंडिया को बढ़ावा मिलेगा और भारत की ताकत और बढ़ेगी।
गाजियाबाद : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत ड्रोन शक्ति-2023 प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे
— NiwanTimes (@NiwanTimesInd) September 25, 2023
वायु सेना स्टेशन हिंडन से दृश्य@rajnathsingh @AaiHindon @IAF_MCC @dronefed @IAF_InnovAce #DroneShakti #C295 #Ghaziabad pic.twitter.com/509Q2qqG32
ड्रोन शो में 50 से अधिक ड्रोन लाइव हवाई प्रदर्शन करेंगे
बता दें 56 C 295 एयरक्राफ्ट स्पेन से डील होने पर भारत ने खरीदा इसके लिए एयर फोर्स चीफ वीआर चौधरी खुद स्पेन गए थे। इस ड्रोन शो में 50 से अधिक ड्रोन लाइव हवाई प्रदर्शन करेंगे। 75 से अधिक ड्रोन स्टार्टअप ओर कॉरपोरेट इसमें शामिल होंगे। छिपे हुए आतंकवादियों को ढूंढकर मार गिराने के लिए ड्रोन भारत के लिए काफी सहायक हो रहा है।

