गाजियाबाद: कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच ने अवैध शराब की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। (illegal liquor smuggling gang busted) आरोपी ट्रक से शराब लेकर बिहार जा रहे थे। इस मामले में पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार किया है और ट्रक को भी अपने कब्जे में ले लिया। ट्रक से पंजाब मार्का शराब की 475 पेटी बरामद हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर जानकारी जुटाने में लगी है।
फोम के नीचे छुपी हुई थी शराब की पेटियां
एडीसीपी क्राइम सच्चिदानंद ने बताया कि मसूरी थाना क्षेत्र से एक ट्रक को चेकिंग के लिए रोका गया। ट्रक में जब चेकिंग की गई तो फोम के नीचे शराब की पेटियां छिपाई हुई थी। (illegal liquor smuggling gang busted) तुरंत ही आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी की पहचान ज्ञानेंद्र कुमार निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह दसवीं पास है और ट्रक ड्राइविंग का काम करता है।
बिहार के दो व्यक्तियों के संपर्क में आने के बाद शुरू किया तस्करी का काम (आरोपी का कबूलनामा)
पूछताछ में आरोपी ज्ञानेंद्र ने बताया कि ड्राइवरी से उसे काफी कम आमदनी होती थी। कुछ समय पहले मुकेश व राहुल नाम के व्यक्तियों से उसकी मुलाकात हुई जो बिहार के रहने वाले हैं। बिहार में शराबबंदी के कारण वह दोनों लोग हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल से शराब लेकर बिहार में सप्लाई किया करते थे। (illegal liquor smuggling gang busted) इससे काफी फायदा होता था। वह भी उनके साथ काम करने लगा।
एक बार ट्रक ले जाने पर मिलते थे बीस हजार (आरोपी)
पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह ट्रक लेकर जाता था। एक चक्कर के लिए उसे बीस हजार रुपए मिलते थे, (illegal liquor smuggling gang busted) जो शराब वह लेकर जा रहा था, वह भी मुजफ्फरपुर बिहार में मुकेश व राहुल को डिलीवरी करनी थी।

