Ghaziabad: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रविवार को गाजियाबाद के मोरटी में देश के पहले एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित आंगनवाड़ी केंद्र का उद्घाटन किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने राज्यपाल के पीआरओ को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की मांग का ज्ञापन भी सौंपा।
जिले में 100 एआई आधारित आंगनबाड़ी केंद्र हो रहे तैयार
जिला कार्यक्रम अधिकारी शशि वार्ष्णेय ने बताया कि गाजियाबाद जिले में ऐसे 100 आंगनबाड़ी केंद्र तैयार किए जा रहे हैं, जहां एआई तकनीक से बच्चों की पढ़ाई की जाएगी। मोरटी में स्थापित यह आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र, देश का पहला ऐसा केंद्र है जहां बच्चों की शिक्षा में एआई तकनीक का उपयोग हो रहा है।
ये भी पढ़ें..
एआई तकनीक से बच्चों की शिक्षा
डीपीओ शशि वार्ष्णेय ने बताया कि जिले के इन 100 आंगनबाड़ी केंद्रों में एआई तकनीक के माध्यम से एक से छह साल तक के बच्चों को पढ़ाने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया है। मोरटी के प्राथमिक स्कूल में स्थित इस पहले एआई आधारित केंद्र में बच्चों को अत्याधुनिक तकनीक का प्रयोग करके शिक्षा प्रदान की जा रही है।

