गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के कमर्चारियों की कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए जीडीए सचिव राजेश कुमार सिंह ने दूसरे अधिकारियों के साथ प्राधिकरण कार्यालय परिसर स्थित तमाम अनुभागों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा। निरीक्षण के दौरान जीडीए में प्रवेश के सभी गेट बंद करा दिए गए थे। निरीक्षण के बाद उन्होंने अधीनस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि प्राधिकरण में बिना काम के बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश नहीं होना चाहिए। इससे कामकाज प्रभावित होता है और तमाम तरह के आरोप लगते है। इसलिए ड्यूटी के दौरान अपने आसपास अनाधिकृत व्यक्तियों को कार्यालय में न बिठाए।
प्राधिकरण सचिव एवं दूसरे अधिकारियों ने गेट बंद करते हुए किया निरीक्षण
प्राधिकरण सचिव एवं दूसरे अधिकारियों के द्वारा प्राधिकरण के सभी गेट बंद कराते हुए किए गए निरीक्षण के परिणाम स्वरूप प्राधिकरण में हडकंप मचा रहा। इस बीच प्राधिकरण सचिव एवं दूसरे अधिकारियों ने ये जानने का प्रयास किया कि किस बाबू के पास कौन बाहरी व्यक्ति बैठा हुआ है। उन्होंने इस बात को लेकर भी गहरी नाराजगी जतायी कि प्राधिकरण कार्यालय में तैनात अधिकारी और कर्मचारी बगैर पहचान पत्र के ही कार्यालय में उपस्थित होते है। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए किए हर हाल में जीडीए कार्यालय में प्रवेश करते समय परिचय पत्र अवश्य धारण करे।
निरीक्षण के दौरान ये लोग रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान ओएसडी गुंजा सिंह,सुशील कुमार चौबे आदि मौजूद रहे। पिछल्ले कुछ दिनों से जीडीए में बाहरी लोगों के आन जाने के साथ अनियमितताओं की शिकायत मिली थी। इसे लेकर माना जा रहा है कि जीडीए सचिव ने औचक निरीक्षण किया।

