गाजियाबाद मोदीनगर के ग्राम कादराबाद में बीते दिनों आकाश नामक युवक पर हत्या के इरादे से किए गए हमले में कार्रवाई न होने पर ग्राम वासियों ने थाने का घेराव किया। प्रेम प्रसंग के चलते आकाश को चार अज्ञात लोगों ने गोली व चाकू मार कर घायल कर दिया था।
पीड़ित युवक के बयान पर पुलिस ने चार अज्ञात लोगों पर मुकदमा किया दर्ज
घायल युवक को अस्पताल पहुंचने वाले युवकों का पुलिस द्वारा पूछताछ के नाम पर प्रताड़ित करने का ग्राम वासियों ने आरोप लगाया। गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र ग्राम कादराबाद में बीते दिनों प्रेम प्रसंग के चलते आकाश नामक युवक पर चार अज्ञात लोगों ने तमंचे से गोली मारकर व चाकू से हमला करके घायल कर दिया था जिसके बाद मौके पहुचे लोगों ने युवक को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया था इसके बाद पुलिस ने चार अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी तक भी किसी अपराधी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
ग्राम वासियों ने पुलिस पर लगाए आरोप
ग्राम वासियों का आरोप है कि पुलिस पूछताछ के नाम पर पीडित पक्ष के कुछ लोगों का ही शोषण कर रही है और अपराधी खुले आम घूम रहे हैं इसके बाद कल रात सैकड़ो की संख्या में लोग थाने पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नाराजगी जाहिर की और पुलिस पर अपराधियों के साथ सांठ गांठ का आरोप लगाया है

