Ghaziabad में रहने वाली एक युवती को आईफोन और रोलेक्स घड़ी की चाहत थी। लेकिन उसके पास इतने पैसे नहीं थे कि वह इन्हें खरीद सके। अपनी ख्वाहिशों को पूरा करने के लिए उसने पहले एक घर में नौकरानी का काम किया और परिवार का भरोसा जीत लिया। भरोसा जीतने के बाद उसने अपना असली रंग दिखाया और फरार हो गई।
Ghaziabad का है पूरा मामला
मामले में परिवार द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया।जिसके बाद पूछताछ में महिला ने चौंकाने वाले खुलासे किए । गाजियाबाद पुलिस के डिप्टी कमिश्नर (डीसीपी) अमित वर्धन के मुताबिक, इंदिरापुरम थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि कुछ दिन पहले एक नौकरानी को काम पर रखा गया था। जल्द ही उसने परिवार का भरोसा जीत लिया और जब भी वे उसे घर पर अकेला छोड़ते, तो वह कीमती सामान चुरा लेती। अपने मालिकों के भरोसे का फायदा उठाकर एक दिन उसने आईफोन 14 और रोलेक्स घड़ी चुरा ली और फरार हो गई।
पुलिस से पूछताछ में बड़ा खुलासा
सूचना के आधार पर Ghaziabad के इंदिरापुरम पुलिस की टीम ने महिला और उसके जीजा राजकुमार को आश्रम रोड पर कनावनी गेट नंबर 2 के पास आईफोन चोरी करने और उसे चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि उसे iPhone और रोलेक्स घड़ी रखने का शौक था। चूंकि ये सामान बहुत महंगे थे, इसलिए वह इन्हें वैध तरीके से खरीदने के बारे में सोच भी नहीं सकती थी। उसके दिमाग में एक घर में नौकरानी के तौर पर काम करने और फिर मौका मिलने पर कीमती सामान चुराने का विचार आया। उसने अपनी योजना को उसी हिसाब से अंजाम दिया। चोरी के बाद उसने iPhone को कुछ समय तक इस्तेमाल किया और फिर उसे अपने देवर को दे दिया और चोरी की गई रोलेक्स घड़ी खुद पहनने लगी। उसका देवर महिला के साथ ही रहता है।

