गाजियाबाद : डिप्थीरिया आउटब्रेक पर रोकथाम लगाने के लिए (To prevent diphtheria outbreak vaccination camp) सरकार द्वारा लगातार उचित कदम उठाए जा रहे है। इसकों लेकर टीकाकरण भी उच्च स्तर पर चलाया जा रहा है। इसके लिए स्कूट आधारित टीडी व डीपीटी टीकाकरण अभियान चलाए जाने का निर्णय लिया गया है। यह अभीय एक से दस नवंबर के बीच चलाया जाएगा। इसी को लेकर गुरुवार को प्राईमरी स्कूल इन्द्रगढ़ी मे मुख्य चिकित्सा अधिकारी गाजियाबाद डा. भवतोष शंखधर द्वारा स्कूल आधारित टी.डी व डी.पी.टी टीकाकरण शिविर का शुभारम्भ किया।
डिप्थीरिया आउटब्रेक की रोकथाम के लिये चलाया जाए टी.डी व डी.पी.टी टीकाकरण अभियान(मुख्य चिकित्सा अधिकारी भवतोष शंखधर)
मुख्य चिकित्सा अधिकारी भवतोष शंखधर ने बताया कि डिप्थीरिया आउटब्रेक (To prevent diphtheria outbreak vaccination camp) की रोकथाम के लिये सरकार द्वारा स्कूल आधारित टी.डी व डी.पी.टी टीकाकरण अभियान चलाये जाने का निर्णय लिया गया है। यह अभियान दिनांक 1 से 10 नवम्बर के मध्य गैर टीकाकरण दिवस। 2-3 एवं 6-7 नवम्बर को समस्त सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों, आंगनबाडी केन्द्रों, मदरसे, इत्यादि संस्थानों में आयोजित किया जाएगा।
जरूरत मंदों को मिल सके सभी योजनाओं का लाभ (मुख्य चिकित्सा अधिकारी भवतोष शंखधर)
कक्षा 1 में अध्ययनरत 5 वर्ष के बच्चों को डी.पी.टी 0-2 बूस्टर डोज, कक्षा-5 में अध्ययनरत 10 वर्ष के बच्चों को टी.डी-10, कक्षा-10 में अध्ययनरत 16 वर्ष के बच्चो को टी.डी-16 वैक्सीन से आच्छादित किया जायेगा उन्होंने कहा की स्वास्थ्य विभाग की मंशा है कि जरूरत मंदों को सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ मिले। इसके लिए विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों लगातार कार्य कर रहे। इस मौके पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. नीरज अग्रवाल, एन.पी.एस.पी के एस.एम.ओ डा. अभिषेक, यूनीसेफ के डी.एम.सी शादाब सहित स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

