नई दिल्ली। इलेक्ट्रिक वाहनों का बढ़ते प्रचलन के बीच वाहनों के चार्जिंग की समस्या वाहन चालकों के लिए सबसे बड़ी परेशानी का सबब बन रहा हैं। घर कहीं निलकने के लिए चार्जिंग को लेकर वाहन चालकों को सौ बार सोचना पड़ता हैं। लेकिन अब शहरवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी हैं। दरअसल शहर के साहिबाबाद नमो भारत स्टेशन की पार्किंग में अब इलेक्ट्रिक वाहन के लिए Ev charging की सुविधा की व्यवस्था की गई हैं।
इन स्टेशन पर Ev charging की सुविधा
शहर के साहिबाबाद नमो भारत स्टेशन की पार्किंग में अब इलेक्ट्रिक वाहन के लिए चार्जिंग की सुविधा की व्यवस्था की गई हैं। जहां वाहन चालक अपने वाहनों को चार्ज कर सकते हैं। फिलहाल इस स्टेशन पर दो चार्जिंग पॉइंट बनाए गए है। जिसमें एक साथ चार ई -वाहन चार्ज किए जा सकेंगे। स्टेशन पर वाहन के चार्जिंग के लिए वाहन मालिक को प्रति यूनिट और प्रति घंटे के हिसाब से शुल्क वय करना होगा।
प्रति यूनिट और प्रति घंटे के हिसाब से लगेगा चार्जिंग शुल्क
RRTS द्वारा इस सुविधा को चालू कर दिया गया है। स्ट्रेशन के गेट संख्या 1 के सामने 10 किलो वाट के दो चार्जिंग पॉइंट बनाए गए हैं जिसमें 3 किलोवाट का सॉकेट लगा हैं। स्टेशन पर एक साथ 3 वाहन एक साथ चार्ज किए जा सकते हैं। स्टेशन पर चार्ज के लिए निर्धारित शुल्क प्रति यूनिट और प्रति घंटे के हिसाब से शुल्क देना होगा। ईवी चार्जिंग के जरिए चार पहिया और दो पहिया वाहन क्रमश 3 घंटे और डेढ़ घंटे में फूल चार्ज हो जाएगा।
अन्य जगहों पर Ev charging स्टेशन विकसित करने का काम शुरू
वर्तमान में गाजियाबाद में नमो भारत ट्रेन साहिबाबाद से मोदीनगर तक चलाई जा रही है। जिसको लेकर इनके बीच के सभी स्टेशन पर ईवी चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध करने के लिए काम किया जा रहा है।

