उतरप्रदेश के Ghaziabad के थाना इंदिरापुरम क्षेत्र इन दिनों नशेड़ियों का नया अड्डा बन गया हैं। जहां खुलेआम प्रशासन के नाक तले नशे का कारोबार किया जाता हैं। जिसकी भनक पुलिस तक को नहीं है।
न्यायालय कार्यालय इंदिरापुरम से 300 मीटर की दूरी पर नशे का कारोबार
यह वायरल वीडियो Ghaziabad के थाना इंदिरापुरम क्षेत्र वसुंधरा सेक्टर 4 का बताया जा रहा है। जिसमें अधेड़ उम्र के लड़कों द्वारा धड़ल्ले से नशे का कारोबार किया जा रहा है। जिस स्थान का यह वीडियो बताया जा रहा है, वो न्यायालय कार्यालय इंदिरापुरम से मात्र 300 मीटर की दूरी पर है। जहां गांजे का कारोबार फल फूल रहा है। वायरल वीडियो में अधेर उम्र के लड़कों द्वारा खुलेआम बेचा जा रहा गांजा, देखा जा सकता हैं।
पुलिस को कारोबार की जानकारी नहीं ?
अब सवाल यह है कि ऐसे कारोबार में इन लड़कों को कौन लाता है ? ये लड़के किसके कहने पर ऐसा करते हैं? इन्हे गांजा कौन देता हैं? गांजा किसकी सरपरस्ती से बेचा जा रहा है? ऐसे कई मामले में पुलिस पर भी सवाल खड़े हो रहे है क्या स्थानीय पुलिस को इनकी जानकारी नही है ? पुलिस को जरा भी अंदाजा नही है कि यहाँ नशे का कारोबार किया जा रहा है? सवाल ये है कि वीडियो को सज्ञान लेकर ऐसे लोगो पर पुलिस का चाबुक चलता है या फिर पुलिस अभी भी मौन रहेगी ये देखने वाली बात होगी

