नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से दिल दहलाने वाली घटना समाने आयी है। जहां एक साथ मां बेटे (Double Murder )के कत्ल की घटना को आरोपियों में अंजाम दिया हैं। गाजियाबाद में हुए इस Double Murder की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई हैं।
लोनी बॉर्डर क्षेत्र की है Double Murder घटना
Double Murder घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार मामला गाजियाबाद थाना अंतर्गत लोनी बॉर्डर क्षेत्र की गुलाब बाटिका कालोनी की है जहां जबदस्ती घर में घुसकर अपराधियों ने अंदर मौजूद मां बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में जांच शुरू की।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
घटना को लेकर पुलिस ने बताया की लोनी बॉर्डर क्षेत्र की गुलाब बाटिका कालोनी में रह रहें 65 वर्षीय यशोदा और उनके 35 वर्षीय बेटे बिजेंद्र का घर में घुस धारदार हथियार से कत्ल कर दिया गया। घटना की जानकारी के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों लहूलुहान हालत में घर के कमरे में पड़े थे। जिसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में ले जांच शुरू कर दी है।
Double Murder घटना की जांच में जुटी हुई हैं पुलिस
गाजियाबाद में हुए इस डबल मर्डर केस में घटना को किसने अंजाम दिया हैं, मां बेटे की हत्या किसने की इसकी फिलहाल कोई जानकारी समाने नहीं आयी हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं। पुलिस द्वारा इलाके के आसपास में मौजूद cctv खंगाल रही हैं।

