नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर सटे उत्तरप्रदेश के Ghaziabad स्थित लोनी में हुए डबल मर्डर केस मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। माँ बेटे के दोहरे हत्याकांड का आरोपी धर्मेंद्र का प्लान डबल नहीं ट्रिपल मर्डर का था।
ऐसे बची छोटे भाई की जान
मिली जानकारी के अनुसार Ghaziabad के लोनी में हुए दोहरे हत्याकांड का आरोपी धर्मेंद्र का इरादा एक-दो नहीं बल्कि ट्रिपल मर्डर का था। लेकिन छोटे भाई के मौके पर मौजूद नहीं होने के कारण उसका छोटे की जान बच गई। मां और भाई की हत्या करने के बाद धर्मेंद्र अपने छोटे भाई को भी मारना चाहता था। लेकिन हत्या के वक्त उसका छोटा भाई कमरा अंदर से बंदकर सो रहा था नतीजा हुआ कि उसकी जान बच गई।
हत्या में एक से अधिक लोग शामिल : छोटा भाई
घटना को लेकर छोटे भाई ने धर्मेन्द्र पर आरोप लगाया कि उसने अकेले घटना को अंजाम नहीं दिया हैं। बल्कि उसने किसी के साथ मिलकर माँ और उसके बड़े भाई की हत्या कर दी। उससे पहले पोस्टमॉर्टम के बाद बुधवार शाम दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
क्या है पूरा मामला
ज्ञात हो कि मंगलवार को Ghaziabad के लोनी बॉर्डर थाने की गुलाब वाटिका कॉलोनी में धर्मेन्द्र ने अपने 50 वर्षीया मां यशोदा और 35 वर्षीय दिव्यांग भाई बिजेंद्र उर्फ लाला की हत्या कर दी। जिसके बाद बुधवार सुबह वह खुद पत्नी के साथ नजदीक के थाने पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। मामले में कड़ाई से पूछताछ पर उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

