गाजियाबाद बुधवार को तहसील परिसर में चेंबर में घुसकर वकील मोनू चौधरी के हत्या के मामले में आरोपी जीजा अमित डागर और उसके भाई नितिन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस बारे में आज प्रेस वार्ता कर हत्याकांड का खुलासा करेगी। बुधवार दोपहर को अधिवक्ता वकील मोनू चौधरी अपने चेंबर में खाना खा रहे थे तभी उनके जीजा ने कनपटी पर सटाकर गोली मार दी ।
साले की हत्या करने वाले जीजा और उसके छोटे भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मोनू चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई थी पुलिस ने अभी यह खुलासा नहीं किया है कि अमित डागर और नितिन डागर को कहां से गिरफ्तार किया गया है। बुधवार दोपहर को साहनी गेट थाना क्षेत्र के तहत आने वालेतहसील कंपाउंड में वकील मोनू चौधरी अपने चैंबर में बैठे थे। उसी दौरान हमलावर चैंबर में घुस गए और वकील की कनपटी में गोली मार दी।
वकील खून से लतपथ हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। इसके बाद जब लोगों ने देखा कि वकील की हत्या कर दी गई है तो दहशत फैल गई।

