Ghaziabad: गाजियाबाद के विजयनगर इलाके में रहने वाली एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का कहना है कि उसके पति ने सुहागरात के दौरान अप्राकृतिक संबंध बनाए और उसका गंदा वीडियो भी बना लिया। जब महिला ने इसका विरोध किया तो पति ने इसे ‘आजकल का ट्रेंड’ बताते हुए अपनी करतूत जारी रखी।
पीड़िता के मुताबिक, निकाह के 15 दिन बाद ही पति ने एक लाख रुपये और मोटरसाइकिल की मांग की। जब यह मांग पूरी नहीं हुई, तो उसने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। महिला ने बताया कि लगातार बढ़ते अत्याचार के कारण वह मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान हो गई।
जून में हुआ था निकाह
महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका निकाह जून 2024 में दिल्ली के शाहदरा इलाके में रहने वाले एक युवक से हुआ था। निकाह के बाद सुहागरात के मौके पर पति ने उसका वीडियो बनाया और इसे सुरक्षित रखने की बात कही। 15 दिन बाद दहेज की मांग शुरू हुई और विरोध करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई।
नंदोई ने की जबरदस्ती की कोशिश
महिला ने आरोप लगाया कि शादी के एक महीने बाद नंदोई ने उसके कमरे में घुसकर जबरदस्ती करने की कोशिश की। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो नंदोई ने धमकी दी कि अगर उसने उसकी बात नहीं मानी तो सुहागरात का वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। नंदोई ने यह भी कहा कि ननद की हर बात माननी होगी, अन्यथा उसे ससुराल में जगह नहीं मिलेगी।
उत्पीड़न के चलते हुआ गर्भपात
पीड़िता का कहना है कि वह गर्भवती थी, लेकिन ससुराल वालों के अत्याचार के कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई। इलाज न मिलने के कारण उसका गर्भपात हो गया। महिला ने बताया कि उसने पिंक बूथ पर शिकायत की थी, लेकिन वहां कोई सुनवाई नहीं हुई। अंत में उसने अदालत का सहारा लिया।
ये भी पढें..
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा, ड्यूटी से लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत
पुलिस कर रही है जांच
विजयनगर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसके पति, ननद और नंदोई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

