यूपी के Ghaziabad में दबंगों की दबंगई का एक एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। जिस में कार सवार दबंग युवकों ने बीच सड़क पर एक बुलेट मोटरसाइकिल को जान बूझकर टक्कर मारते हुए दिखाई दे रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं।
क्या है पूरा मामला ?
घटना Ghaziabad अंतर्गत थाना लोनी क्षेत्र का है जहां दबंग कार सवार व्यक्तियों का कहर देखने को मिला है। कार सवार युवकों ने बीच सड़क पर बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति का जोरदार टकर मारता है। जिसके बाद टकर लगने से दोनों बाइक पर सवार युवक जमीन पर गिर जाता है। घटना में बाइक सवार चोटिल भी हो गया। वहीं चोटिल व्यक्तियों के विरोध करने पर दबँगो ने खुलेआम हथियार दिखा कर युवकों को भयभीत किया जा रहा है।
29 तारीख की है घटना
घटना को लेकर Ghaziabad पुलिस ने अभी तक दबंग युवकों पर कोई कार्यवाही नहीं की है। घटना बीते 29 तारीख की बताई जा रही है। जिसके बाद इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

