Geater Noida: Geater Noida के दादरी थाना क्षेत्र में 15 मई की रात एक महिला की लाश फांसी पर लटकी हुई मिली है। सूचना मिलने पर पुलिस फौरन मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला के परिजनों का कहना है कि दहेज को लेकर हत्या की गई है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तीन साल पहले हुई थी शादी
दादरी थाना प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि दिल्ली की रहने वाली एक युवती की शादी तीन साल पहले घोडी बछेड़ा गांव निवासी रविपाल से हुई थी। दोनों को कोई बच्चा नहीं है।
महिला का पति गिरफ्तार, आज होगी पेशी
थाना प्रभारी ने बताया कि बीते 15 मई 2024 की रात को महिला की लाश उसके ससुराल में फांसी पर लटकी हुई मिली। मामले की जानकारी जब महिला के परिजनों को हुई तो उन्होंने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत की। परिजनों की शिकायत पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इस मामले में महिला के पति रविपाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे आज शुक्रवार को गौतमबुद्ध नगर जिला कोर्ट में पेश किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: युवक की हत्या कर शव को बोर में भरकर नाले में फेंका, मृतक की नहीं हो सकी पहचान
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो, परिजनों ने लगया दहेज हत्या का आरोप
इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें परिजन थाने में हंगामा करते नजर आ रहे हैं। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने शिकायत की रीसीविंग देने से मना कर दिया था। वहीं पुलिस का कहना है कि शिकायत के बाद तुरंत एक्शन लिया गया था।

