यूपी के गाजियाबाद स्तिथ इंदिरापुरम में घर बनाने की चाहत रखने वालों के लिए खुशखबरी है। मिली जानकारी के अनुसार गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) इलाके में 116 आवासीय भूखंड और चार व्यावसायिक भूखंड बेचने की तैयारी कर रहा है।
आवासीय भूखंड योजना के अंर्तगत होगी भूमी आवंटित
इन भूखंडों के लिए निर्धारित भूमि मूल रूप से इंदिरापुरम विस्तार योजना के तहत समूह आवास समितियों के लिए नियोजित की गई थी। हालांकि, कई नीलामी के बावजूद, समूह आवास के लिए भूखंड नहीं बिके। नतीजतन, इन्हें व्यक्तिगत आवासीय भूखंडों में बदलने की योजना तैयार की गई है। यह प्रस्ताव आगामी बोर्ड बैठक में पेश किया जाएगा। इंदिरापुरम योजना के अधिकांश भूखंड पहले ही बिक चुके हैं और वर्तमान में व्यक्तिगत आवासीय भूखंडों की अधिक मांग है। इसलिए, GDA उपाध्यक्ष ने इंदिरापुरम विस्तार योजना में समूह आवास संख्या छह, सात और आठ के लिए 30,359 वर्ग मीटर भूमि आवंटित की ै।
क्या है योजना का अनुमानित राजस्व और विकास
बिक्री में कमी के जवाब में जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने जमीन बेचने की योजना तैयार करने के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया। समिति ने समूह आवास भूखंडों को व्यक्तिगत आवासीय भूखंडों में बदलने का प्रस्ताव रखा। नियोजन विभाग ने अब इनकी जगह 116 आवासीय और चार व्यावसायिक भूखंड बेचने की तैयारी कर ली है। इन भूखंडों की बिक्री से विभाग को करीब 350-400 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है। भूखंडों को बेचने से पहले जीडीए पार्क, वर्टिकल गार्डन, सड़क, सीवर सिस्टम और पानी की लाइनों के निर्माण समेत आंतरिक विकास और सौंदर्यीकरण का काम कराएगा।
नीलामी के जरिए GDA बेचेगा भूमी
GDA उपाध्यक्ष ने बताया कि आगामी बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद भूखंडों के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे, जिसके बाद नीलामी के जरिए भूखंडों को बेचा जाएगा।

