गाजियाबाद। जीडीए ने अवैध निर्माण पर कार्रवाई करते हुए हथौड़ा बजा दिया है। स्वीकृत नक्शे के विपरित निर्माण रोकने की दिशा में प्रवर्तन जोन 7 के अंतर्गत राधे श्याम पार्क में बिल्डर के द्वारा डाली गई अतिरिक्त फलोर पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।
जीडीए के प्रवर्तन जोन 7 के प्रभारी अधिशासी अभियंता प्रशांत गौत्तम ने बताया कि शिकायत मिली थीं कि प्रमोद डागर के द्वारा राधे श्याम पार्क के भूखंड संख्या ए 126 का जीडीए से बेसमेंट,भूतल,प्रथम एवं द्वितीय तल का नक्शा स्वीकृत कराया था,जबकि बिल्डर के द्वारा अतिरिक्त तल का निर्माण कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि ये भी जानकारी में आया कि उपरोक्त भूखंड राधे श्याम पार्क के ले आउट में नहीं था।
जीडीए के द्वारा नक्शा निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि स्वीकृत नक्शे के विपरित किसी भी स्थिति में निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान सहायक अभियंता राजीव खुराना,अवर अभियंताओं में गोपाल शर्मा एवं आसिफ आदि उपस्थित रहे।

