देश की राजधानी दिल्ली तो खौफनाक का शहर बनती जा रही है आए दिन दिव दहला देने वाली वारदातें सामने आ रही हैं। लगातार अपराध के मामले बढ़ते ही जा रहें हैं। दिनदहाड़े वारदातों को अंजाम दे दिया जाता है जिसके बाद सुरक्षा को लेकर दिल्ली के लोंगो में सवाल उठने लगे हैं कि हालात ऐसे रहे तो क्या हम महफूज रह पाएंगे।
अब मेन बात पर आते हैं दरअसल देश कि राजधानी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में जबरदस्त गैंगवार हुआ और एक बार फिर दिल्ली दहल उठी। अब बताते हैं पूरा मामला दरअसल अरबाज और उसका भाई अपने दोस्तों के साथ घर के नीचे बैठे थे कि तभी अज्ञात बदमाशें ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी और चार लोग इसमें घायल हो गए जिसमें कि तीन लोगों का क्रिमिनल रिकॉर्ड सामने आया है।
पहले का नाम अरबाज है जिसको गोली लगी है वो दो दिन पहले ही जेल से बाहर निकल के आया है। इसके अलावा हमजा, अब्दुल हसन और समीर खोपड को गोली लगी है। सभी को जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है जिसमें से किसी की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।
इस वारदात के बाद दिल्ली की पुलिस और आला अधिकारी मौके पर तैनात हैं। जांच शुरू हो चुकी है सबसे पहले सीसीटीवी फुटेज से ये पता लगाने की कोशिश कर रही है जिन बदमाशें ने फायरिंग की है वो लोग कौन हैं। दिल्ली पुलिस को ये भी आशंका है कि गैंगवार के चलते ये फायरिंग हुई है।

