आज G-20 समिट का दूसरा और आखिरी दिन है विदेशी राष्ट्राध्यक्षों ने दिल्ली के राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को एक साथ नमन किया इस दौरान महात्मा गांधी का पसंदीदा भक्ति गीत ‘वैष्णव जन तो तेने कहिये, जे पीड परायी जाणे रे चला।
अमेरिकी राष्ट्रपति वियतनाम के लिए हुए रवाना
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन जी-20 में हिस्सा लेकर भारत से वापस लौट वियतनाम के लिए रवाना हो चुके हैं। जी-20 समिट के दूसरे और आखिरी दिन भारत मंडपम में वन फ्यूचर सेशन शुरू हो गया है। ये तीसरा सेशन है इससे पहले वन अर्थ, वन फैमिली सेशन में जी-20 देश के नेताओं ने भाषण दिया।

सत्र से पहले इंडोनेशिया और ब्राजील के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को सौंपा पौधा
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो ने जी20 शिखर सम्मेलन के तीसरे सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पौधा सौंपा। यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने भारत में G 20 के समापन पर रिकॉर्ड जलवायु सहायता प्रतिबद्धता की घोषणा की।
UK ग्रीन क्लाइमेट फंड को 2 बिलियन डॉलर प्रदान करेगा जो दुनिया को जलवायु परिवर्तन से निपटने में मदद करने के लिए UK द्वारा की गई सबसे बड़ी एकल फंडिंग प्रतिबद्धता है। UK ग्रीन क्लाइमेट फंड (जीसीएफ) में £1.62 बिलियन ($2 बिलियन) का योगदान देगा जिसे COP15 में कोपेनहेगन समझौते के बाद 194 देशों द्वारा स्थापित किया गया था।

