देश की राजधानी दिल्ली एक ऐतिहासिक पल वैश्विक संगठन G-20 की अध्यक्षता करने के लिए और विदेशी मेहमानों का स्वागत करने के लिए तैयार है आज भारत का डंका वैश्विक स्तर पर बज रहा है। दुनिया के शक्तिशाली देशों के राष्ट्राध्यक्ष दिल्ली में एक साथ एक वक्त पर होंगे। 48 घंटे के लिए भारत की राजधानी दिल्ली दुनिया का सबसे हॉट सेंटर होगा।
पूरे विश्व की नजरें आज दिल्ली के भारत मंडपन पर होंगी
पूरे विश्व की नजरें दिल्ली के भारत मंडपम पर होंगी। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन शाम 7 बजे 8 सितंबर को दिल्ली में होने वाली जी20 की बैठक में आ जाएंगे। दिल्ली पहुंचकर एयरपोर्ट से सीधे PM मोदी से मिलेंगे Joe Biden और द्विपक्षीय बातचीत करेंगे।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर विदेशी महमानों के स्वागत के लिए मैसेज जारी किया
पहले बताया गया था कि जो बाइडेन का ये दौरा चार दिन का होने वाला था लेकिन अब एक दिन घट गया अब बाइडेन तीन दिन ही दिल्ली में रूकेंगे। पीएम मोदी ने जी 20 से पहले शेयर किया खास वीडियो शेयर किया। प्रधानमंत्री मोदी ने G-20 समिट में आने वाले राष्ट्राध्यक्षों का स्वागत करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो मैसेज जारी किया है। जिसमें वसुधैव कुटुम्बकम और भारतीय संस्कृति की जीवंत विरासत के साथ आतिथ्य सत्कार की बात कही।
बता दें जी 20 के इस सम्मेलन में सबसे बड़ा काफिला अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन का ही होने वाला है जिसमें 55 से 60 गाड़ियां शामिल होंगी। केवल इतना ही नहीं मेरिकी राष्ट्रपति की सीक्रेट सर्विस के कमांडो तैनात किए जाएंगे। जी20 के इस सम्मेलन में भारत आने वाले विदेशी गेस्ट लिस्ट में भारत की मिट्टी से जुड़े ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक भी पहली बार भारत की यात्रा पर आ रहें हैं।
G20 Summit: दिल्ली पहुंचकर एयरपोर्ट से सीधे PM मोदी से मिलेंगे Joe Biden
— NiwanTimes (@NiwanTimesInd) September 8, 2023
रात्रिभोज में भी लेंगे हिस्सा…@narendramodi @JoeBiden #G20India2023 #G20Bharat #G20SummitDelhi #JoeBiden #PMModi pic.twitter.com/OvDCyTFUf3
G-20 दिल्ली में शामिल होने वाले विदेशी लोगों की लिस्ट:-
अल्बर्टो फर्नांडीज, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति
एंटनी अल्बनीज, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री
लुइज़ इंसियो लूला दा सिल्वा, ब्राजील के राष्ट्रपति
जस्टिन ट्रूडो, कनाडा के प्रधानमंत्री
ली कियांग, चीन के नए प्रधानमंत्री
चार्ल्स माइकल, राष्ट्रपति यूरोपीय संघ
इमैनुएल मैक्रॉन, राष्ट्रपति के फ्रांस
ओलाफ़ स्कोल्ज़,जर्मनी के कुलपति
जोको विडोडो, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति
जिओगिआ मेलोनी,इटली के प्रधानमंत्री
फुमियो किशिदा, जापान के प्रधानमंत्री
एंड्रेस मैनुअल, मेक्सिको के राष्ट्रपति
सर्गेई लावरोव, रूसी संघ के विदेश मंत्री
मुहम्मद बिन सलमान, सऊदी अरब के प्रिंस
सिरिल रामफोसा, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति
यून सुक येओल, दक्षिण कोरिया राष्ट्रपति
आरसी एर्दोगन, तुर्की राष्ट्रपति

