दिल्ली के भारत मंडपम में आज G-20 महा शिखर सम्मेलन का दूसरा और आखिरी दिन है विदेशी राष्ट्राध्यक्ष आज राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धाजंलि देने के लिए पहुंच रहे हैं पीएम मोदी खुद सभी विदेशी मेहमानों का स्वागत स्टॉल पहनाकर कर रहें हैं और साबरमती के बैकड्रॉप पर PM मोदी मेहमानों को बापू की कहानी भी बता रहे हैं। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने दिल्ली में जी 20 शिखर सम्मेलन से इतर पीएम मोदी से बातचीत की। अगर बात की जाए समिट के पहले दिन की तो ग्लोबल बायोफ्यूल अलायंस भी लॉन्च किया गया। रविवार की सुबह सबसे पहले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ अक्षरधाम पहुंचे।

अब तक ये गेस्ट दिल्ली के राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धाजंलि देने पहुंचे :-
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचीं।
स्पेन की उपराष्ट्रपति नादिया कैल्विनो
सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग
नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रूट
मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना
मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जुगनॉथ
ओमान के उप प्रधानमंत्री असद बिन तारिक बिन तैमूर अल सैद
जी20 का आज आखिरी दिन का शेड्यूल
जी-20 के विदेशी रष्ट्राध्यक्ष 9 बजे तक राजघाट पहुंचेगें और 9: 20 तक भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धाजंलि देंगे। सुबह 9:40 से 10:15 बजे भारत मंडपम में नेताओं और प्रतिनिधिमंडल के प्रमुखों का आगमन होगा। सुबह 10:15 से 10:30 बजे तक भारत मंडपम के साउथ प्लाजा में वृक्षारोपण समारोह आयोजित किया जाएगा। सुबह 10:30-12:30 बजे के बीच शिखर सम्मेलन का तीसरा सत्र होगा। इसके बाद नई दिल्ली के नेताओं के डिक्लेरेशन को अपनाया जाएगा

