27 वर्षीय की विदेशी महिला ओक्साना ममचर ने फांसी लगाकर अपने ही घर में सुसाइड कर लिया। यूक्रेन की रहने वाली ममचर 3 महीने पहले अपने ससुराल आयी थीं पति और बच्चे के साथ ओक्साना रहती थीं। आत्महत्या के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विदेशी महिला ने भारत में इस तरह से अपने ही घर में अचानक सुसाइड कर ली इसके पीछे की वजह तो सामने नहीं आई है क्योंकि अभी इस पर जांच चल रही है। इलाके में सनसनी फैल गई है, बता दे लखनऊ के आशियाना सेक्टर आई की ये घटना है।

