गाजियाबाद। कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ व तस्करी करने वाले दो विदेशी लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 415 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस की माने तो इसकी किमत लगभग 12 लाख रूपए है। पुलिस की अबतक की पूछताछ में सामने आया है कि यह लोग पिछले काफी समय से यह कर रहे थे। साथ ही पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को काफी अहम जानकारियां भी दी है। एडीसीपी क्राइम सच्चिदानंद ने बताया कि सूचना के आधार पर कविनगर थाना क्षेत्र से क्राइम ब्रांच की टीम ने एक महिला समेत दो विदेशियों को गिरफ्तार किया है।
दोनों ही पिछले काफी समय से मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे थे। महिला के अलावा आरोपी की पहचान इनोसेंट निवासी नाइजीरिया के रूप में हुई है। यह दोनों 2019 से दिल्ली के विकासपुरी इलाके में रह रहे थे। पूछताछ के दौरान इनोसेंट ने बताया कि जीवन यापन के लिए तंजानिया की रहने वाली अपनी महिला साथी के साथ दिल्ली-एन.सी.आर क्षेत्र, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, पंजाब व नेपाल मे स्मैक सप्लाई करता था।
ये भी पढ़ें..
Greater Noida: ड्रॉ की तैयारियों का परीक्षण करने के लिए प्राधिकरण ने किया मॉक ड्रिल
वह अपनी महिला साथी के साथ स्मैक की तस्करी करने जा रहा था। लेकिन इससे पकड लिया गया। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान मादक पदार्थों के बिक्री व तस्करी करने वाले अपराधियों के बारे में भी कई अहम जानकारी पुलिस को दी है। एडीसीपी ने बताया कि जानकारी के आधार पर टीमें बनाकर माल बरामदगी व गिरफ्तारी हेतु दबिशें दी जा रही हैं।

