उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के निर्माण को लेकर अहम खबर है। निर्माणाधीन Noida Airport पर तय समय पर परिचालन शुरू होना मुश्किल है। कयास लगाए जा रहे हैं कि तय समय सीमा से कम से कम तीन महीने की देरी होगी, हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Noida Airport पर इसलिए हो रही फ्लाइट टेक ऑफ में देरी
बताया जा रहा है कि Noida Airport पर यात्रियों के लिए सुविधाएं समय पर तैयार नहीं होने के कारण देरी हो सकती है, जिससे एयरपोर्ट का ट्रायल भी शुरू नहीं हो पाया है। तय समय सीमा तक एयरपोर्ट पर परिचालन शुरू न होने की संभावना के मद्देनजर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने 28 जून को निर्माण स्थल पर बैठक बुलाई है।
ये भी पढ़ें : जल संकट के बीच मंहगाई की मार, राजधानी में एक रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ी CNG की कीमत
परियोजना के लिए 29 सितंबर आखिरी तारीख
बैठक में ज्यूरिख और टाटा प्रोजेक्ट्स के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। परियोजना के लिए 29 सितंबर की समय सीमा तय की गई थी। दरअसल, ज्यूरिख कंपनी के साथ तीन साल पहले हुए कंसेशन एग्रीमेंट में यह तय है कि एयरपोर्ट के पहले चरण में वाणिज्यिक उड़ानें इसी साल सितंबर से शुरू होनी हैं।
Noida Airport का 80 फीसदी से ज्यादा काम पूरा
ज्ञात हो की Noida Airport को सितंबर से शुरू कराने की योजना बनी थी, लेकिन अब एयरपोर्ट के दिसंबर तक ऑपरेशनल होने की उम्मीद है । इसको लेकर मुख्य सचिव ने 28 जून को निर्माणाधीन साइट पर मीटिंग बुलाई है। अभी तक एयरपोर्ट का 80 फीसदी से ज्यादा काम पूरा हो चुका है जबकि बाकी में अभी और समय लगने की संभवना है।

