15 अप्रैल 1912 को 2200 लोगो के लेकर निकला जहाज टाइटेनिक की कहानी को आपने सुना ही होगा। 52,310 टन के इस जहाज के बारे में कहा गया था कि ये इतना मजबूत था कि कभी नहीं डूबेगा लेकिन एक बड़े से आइसबर्ग से ये जहाज टकराया और पानी में समां गया और 1500 लोंगो की मौत हो गई। टाइटेनिक के इस हादसे को आज भी बड़े समुद्री घटना में गिना जाता है।
टाइटेनिक का मलबा आज भी समुद्र की गहराईयों में है। इस घटना को 111 साल का वक्त बीत गया है और कई बार टाइटेनिक के बचे हुए टुकड़ो को खोज करने की कोशिश की गई लेकिन 12 हजार फीट की गहराई होने के कारण सारे तरीके फेल रहे। अभी कुछ दिन पहले ही एक पनडुब्बी को टाइटेनिक के टुकड़ो की खोज के लिए भेजा गया था। पांच अरबपति लोग भी पनडुब्बी में सवार होकर गए थे लेकिन ना तो पनडुब्बी वापस लौटी और ना ही वो पांच अरबपति वापस लौटे उनकी मौत हो गई।
18 जून को Ocean Gate कंपनी की यह पनडुब्बी सफर पर निकली थी, लेकिन शुरुआती 2 घंटों में ही इससे संपर्क टूट गया था। आपको बता दें की इसमें एक पायलट और 4 पैसेंजर सवार थे जिसमे ब्रिटेन के अरबपति हामिश हार्डिंग,ब्रिटिश पाकिस्तानी अरबपति शेह्ज़ादा दाऊद और उनके बेटे सुलेमान दाऊद,फ्रांस के टाइटैनिक विशेषज्ञ P.H नार्गियोलेट के साथ ही OCEAN गेट कंपनी के संस्थापक और CEO स्टॉकटन रश, भी शामिल थे। अधिकारिओं ने जानकारी दी की टाइटैनिक की डूबने की जगह से तकरीबन 500 मीटर दूर समुद तल पर पनडुब्बी के 5 बड़े बड़े टुकड़े मिले हैं
समुद्र के नीचे टाइटेनिक के टुकड़े खोजने गई पनडुब्बी विस्फोट हो गई इस पनडुब्बी के नष्ट होने के इस मामले ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया हैं और इस हादसे को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं की आखिर टाइटैनिक देखने गया टाइटन कैसे डूबा। क्या इसकी स्ट्रक्चरल खामियां इस हादसे की वजह बनी,पानी में उतरने के कुछ देर बाद इसमें विस्फोट कैसे और क्यों हुआ इन तमाम सवालों को लकेर विशेष्यज्ञों की अपनी अपनी राय हैं,ये बात भी सामने आ रही हैं की इसमें पहले से ही कुछ खामियां थी, कहा जा रहा हैं की इन खामियों को इस पनडुब्बी को संचालित करने वाली कंपनी ने नज़रअंदाज किया था।

टाइटेनिक की याद में रेप्लिका टाइटेनिक भी बनाई जा चुका है जिसको बिल्कुल पहले वाले टाइटेनिक की तरह बनाया है और नाम दिया गया है टाइटेनिक II, हालांकि अभी तक इसकी लॉन्चिंग नहीं हुई तारीखे कई सामने आई लेकिन लान्चिंग टलती ही जा रही है। अभी सामने आ रहा है कि टाइटेनिक II को अगले साल समुद्र पर उतार दिया जाएगा। कुछ लोग टाइटेनिक के इस रेप्लिका को लेकर काफी खुश हैं और पुराने वाले टाइटेनिक की फील लेने को एक्साइटेड हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो ये कह रहें हैं कि टाइटेनिक के इस रेप्लिका को लॉन्च नहीं किया जाना चाहिए क्योकि इससे पूराने जख्मों को रिक्रिएट किया जा रहा है, जो कि बिल्कुल गलत है।

