Greater Noida : सेक्टर पी-3 के सी. ब्लॉक में रहने वाले लोग मंगलवार से दहशत में हैं उन्हें लग रहा है कि कोई छोटा तेंदुआ उनके घर में घुस गया है उसने एक घर के पालतू कुत्ते पर हमला कर उसे घायल कर दिया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। कुछ लोगों ने वीडियो देखकर उसे फिशिंग कैट बताया है। इसे जंगली बिल्ली भी कहा जाता है। इस घटना की सूचना वन विभाग को दे दी गई है।
छोटे तेंदुए ने ग्रेटर नोएडा में मचाई दहशत
जानकारी के मुताबिक, सेक्टर पी-3 के सी ब्लॉक स्थित मकान नंबर 237 के बाहरी एरिया में मंगलवार की शाम एक जंगली जानवर दिखा। वह तेंदुए की तरह दिखाई दे रहा था। मकान मालिक की कार के पास तेंदुए की तरह दिखने वाले जानवर बैठा था। उसके पास पालतू कुत्ता चला गया। उस जानवर ने कुत्ते पर हमला कर दिया।
तेंदुए के हमले में कुत्ते को आए कई जख्म
हमले में कुत्ते के मुंह और गर्दन पर जख्म आए हैं। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी होने पर वन विभाग को जानकारी दी गई। सीसीटीवी फुटेज देखकर कुछ लोगों ने उस जानवर को फिशिंग कैट बताया है उसे जंगली बिल्ली भी कहा जाता है।

