दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal को अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया। अदालत ने याचिका पर सुनवाई करते हुए यह फैसला दिया। वहीं इसके साथ साथ अदालत ने मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal की न्यायिक हिरासत भी 19 जून तक बढ़ा दी।
लोकसभा में Arvind Kejriwal की जमानत जब्त
इससे पहले लोकसभा चुनाव में दिल्ली के 7 सीटों में 4 सीटों पर लड़ रही आम आदमी पार्टी को जनता ने नकार दिया। विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी आम आदमी पार्टी को लोकसभा चुनाव में एक भी सीट पर सफलता नहीं मिली।
दिल्ली के सभी सीटों पर बीजेपी की जीत
लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र नई दिल्ली के सभी 7 निर्वाचन क्षेत्रों में पार्टी के उम्मीदवारों की जीत हुई। इस बार पार्टी ने अपने 6 मौजूदा सांसदों का टिकट काट नएव प्रत्याशी को चेहरा बनाया था। पार्टी की यह रणनीति काम कर गई और सभी सीटों पर पार्टी को जीत मिली।
- नई दिल्ली – बांसुरी स्वराज
- चांदनी चौक – प्रवीण खंडेलवाल
- पूर्वी दिल्ली – हर्ष दीप मल्होत्रा
- उत्तर पश्चिम दिल्ली- योगेंद्र चंदोलिया
- दक्षिणी दिल्ली- रामवीर सिंह बिधूड़ी
- पश्चिम दिल्ली -कमलजीत सिंह सेहरावत
- उत्तर पूर्वी दिल्ली- मनोज तिवारी

