वैसे तो भारत देश में महिलाओं को देवी माना जाता है। नौ दिन नवरात्र में उनकी पूजा की जाती है और अब तो 22 मार्च से चैत्र नवरात्र भी शुरू होने वाले हैं लेकिन दूसरी तरफ महिलाओं के साथ बदतीमिजी और जबरन के मामले सामने आते ही ये सब बाते कहीं ना कहीं धरी की धरी रह जाती हैं। दरअसल दिल्ली में एक महिला के साथ एक युवक ने मारपीट की और उस जबरन कार में बैठाने की कोशिश की। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो की जब जांच की गई तो पता लगा कि ये मामला दिल्ली के मंगोलपुरी फ्लाईओवर के पास का है, जहां महिला को युवक बुरी तरह से पिट रहा है। मामले को लेकर दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “शुरुआती जांच में पता चला कि कार गुरुग्राम के रतन विहार में पंजीकृत है, जहां पुलिस की एक टीम भेजी गई थी।
अधिकारी ने कहा कि चालक और घटना के बारे में और जानकारी जुटाने के लिए आगे की जांच की जा रही है। अभी विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस ने यह कार्रवाई तब की, जब महिला की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। दिल्ली पुलिस ने बताया है कि वाहन व चालक का पता लगा लिया गया है। दो लड़कों और एक लड़की ने उबर के माध्यम से रोहिणी से विकासपुरी के लिए एक वाहन बुक किया था।
रास्ते में दोनों में कहासुनी और हाथापाई हो गई। कहासुनी के बाद लड़की वहां से जाना चाहती थी। वीडियो में नजर आ रहा है कि लड़का लड़की को जबरन कार के अंदर धकेल देता है, आगे की जांच चल रही है। इसके अलावा पुलिस जांच में ये पाया गया है कि ये कैब शनिवार देर रात लगभग 11:30 बजे गुरुग्राम के इफको चौक पर देखी गयी है।
इसका सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिला है। पुलिस जल्द से जल्द रात को कैब चला रहे ड्राइवर तक पहुंचने का प्रयास कर रही है, ताकि पता चल सके कि वीडियो में दिख रहे दो लड़के और एक लड़की कहां तक गए थे। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

