Noida सेक्टर 63 थाना क्षेत्र स्थित एच-111 इनवर्टेड एनर्जी कंपनी में आग लग गई। आग कंपनी की पहली मंजिल पर लगी। कंपनी ई-रिक्शा के लिए बैटरी बनाने का काम करती है। आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। मौके पर मौजूद गार्ड ने स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
किसी के हताहत होने की खबर नहीं
घटना के दौरान कंपनी के कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकल गए, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दोपहर करीब 12:30 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिससे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और वे परिसर से बाहर निकल आए। Noida पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तुरंत बिजली आपूर्ति बंद कर दी, ताकि और नुकसान न हो। इसके बाद आसपास के इलाके को खाली कराया गया। आग तेजी से दूसरी मंजिल तक फैल गई और खिड़कियां टूट गईं, जिससे धुआं निकलने लगा।
Noida में बढ़ रही है इस तरह की दुर्घटना
आग के और फैलने से पहले सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दमकल विभाग के पहुंचने पर स्थिति पर काबू पाया गया, लेकिन कंपनी परिसर से धुआं उठता रहा। फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। गौरतलब है कि Noida में शॉर्ट सर्किट और इस तरह की दुर्घटनाओं की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ऐसी आग की घटनाओं को रोकने के लिए सावधानी बरतना आवश्यक है।
ये भी पढ़ें : उत्तरप्रदेश के 13 सीटों पर आखिरी चरण में मतदान जारी, जानिए अब तक कितना हुआ मतदान

