ग्रेटर नोएडा वेस्ट से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है गैलेक्सी प्लाजा में गुरूवार को दोपहर में आग लग गई। आग लगने से अफरा तफरी और भगदड़ मच गई लोग अपनी जान बचाने के लिए गैलेक्सी प्लाजा की तीसरी मंजिल से कूद रहें हैं। हालांकि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी 1 गैलेक्सी प्लाजा में ये आग लगी है फायर की गाड़ियां मौके पर आग पर काबू करने के लिए पहुंच चुकी हैं और लोंगो को बचाने के लिए भी राहत बचाव का काम शुरू हो चुका है। बता दें ग्रेटर नोएडा में ये आग बिसरख कोतवाली के पास गैलेक्सी प्लाजा में लगी है।
जानकारी ये भी मिली है कि लोग अपनी जान बचाने के लिए गैलेक्सी प्लाजा की तीसरी मंजिल से कूदे तो उनमें से काफी लोंगो के चोट लगी है ऐसा कहा जा रहा है। अभी भी लोंगो की जान प्लाजा के अंदर फंसी हुई है ये बड़ी लापरवाही लोंगो की सुरक्षा पर सवाल है पुलिस भी मौके पर मौजूद है और हालात को काबू पाने की लगातार कोशिश की जा रही है।

