इंदौर के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और राजनीति के मंझे हुए खिलाड़ी दिग्गी दादा के खिलाफ FIR दर्ज हुई है राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक स्व. माधव गोलवलकर को लेकर ट्वीट किया था।
एडवोकेट राजेश जोशी ने देर रात तुकोगंज थाने में शिकायत दर्ज की थी। एडवोकेट की शिकायत के अनुसार, सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट में गोलवलकर को दलित और मुस्लिम का विरोधी बताया गया था, जो अनर्गल और झूठा है।
गुरु गोलवलकर जी के दलितों पिछड़ों और मुसलमानों के लिए व राष्ट्रीय जल जंगल व ज़मीन पर अधिकार पर क्या विचार थे अवश्य जानिए। @INCIndia @INCMP pic.twitter.com/dIYLrGUHQ3
— digvijaya singh (@digvijaya_28) July 7, 2023
अब दिग्गी दादा के इस ट्विट से शिकायत दर्ज हो गई है और शिकायतकर्ताओं ने उन पर समाज में नफरत फैलाने का आरोप लगाया है. फरियादी ने कहा है कि पूर्व सीएम ने ना सिर्फ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है बल्कि उनकी भावनाओं को भी ठेस पहुंचाई है।

