500 करोड़ के बजट से बनी डायरेक्टर ओम राउत की बनी फिल्म आदिपुरूष को लेकर खूब बवाल मचा। 16 जून को फिल्म रिलीज हुई और ओम राउत की जमकर आलोचना हुई इसके साथ मनोज मुंतशिर को भी पब्लिक ने डायलॉग को लेकर लताड़ लगाई। अब 23 दिन के बाद फिल्म में विवादित डायलॉग को लेकर मुंतशिर की आंखे खुली हैं और उन्होनें जनता से माफी मांगी है।
23 दिनों के बाद मनोज मुंतिशर द्वारा आदिपुरूष के लिखे विवादित डायलॉग को लेकर अब उनकी आंखे खुली हैं और उन्होंने ट्विट कर सार्वजनिक रूप से अपनी गलती को स्वीकार कर लिखा मेरी वजह से आप सभी देशवासियों की भावनाएं आहत हुईं मैं हाथ जोड़कर देश के सभी लोंगो से क्षमा बिना शर्त क्षमा मांगता हूं
मैं स्वीकार करता हूँ कि फ़िल्म आदिपुरुष से जन भावनायें आहत हुईं हैं.
— Manoj Muntashir Shukla (@manojmuntashir) July 8, 2023
अपने सभी भाइयों-बहनों, बड़ों, पूज्य साधु-संतों और श्री राम के भक्तों से, मैं हाथ जोड़ कर, बिना शर्त क्षमा माँगता हूँ.
भगवान बजरंग बली हम सब पर कृपा करें, हमें एक और अटूट रहकर अपने पवित्र सनातन और महान देश की…
मनोज मुंतशिर ने आगे ट्विट करते हुए लिखा- मैनें आदिपुरूष में जो विवादित डायलॉग लिखे और देश के सभी भाइयों-बहनों, बड़ों, पूज्य साधु-संतों और श्री राम के भक्तों की भवनाओं के साथ खिलवाड़ किया उन्हें आहत किया इसके लिए मैं आज बेहद ही अफसोस महसूस कर रहा हूं।, मैं हाथ जोड़ कर, बिना शर्त क्षमा मांगता हूं। भगवान बजरंग बली हम सब पर कृपा करें, हमें एक और अटूट रहकर अपने पवित्र सनातन और महान देश की सेवा करने की शक्ति दें!’

