बिहार में एक सरफिरे आशिक ने अपनी ही प्रेमिका को ब्यूटी पॉर्लर में गोली मार दी और घायल कर दिया। आजकल प्यार शब्द का मतलब जान देना और जान लेना न चुका है। घायल अवस्था में युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है इलाज जारी है।
बता दें प्रेमी बिहार पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात है जैसे ही उसे पता लगा कि उसकी प्रेमिका की शादी होने वाली है तो वो बरदाश्त नहीं कर पाया और उसने प्रेमिका को ब्यूटी पॉर्लर जाकर ही गोली मार के घायल कर दिया। युवती को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
मामला बिहार के कस्तूरबा वाटर चौक स्थित ब्यूटी पार्लर का है। प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मारने की कोशिश की लेकिन उसके हाथ कांप गए और पिस्टल गिर गई। प्रेमी आरोपी ने घटना को अंजाम देने के बाद भागने की कोशिश की लेकिन ब्यूरी पॉर्लर के कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया लेकिन ताकत और जोरों से कोशिश कर के आरोपी भागने में उनके चंगूल से सफल हो गया। पुलिस कांस्टेबल अमन कुमार की तलाश शुरू कर दी है और आरोपी कितना भी भागने की कोशिश करे लेकिन कानून के लंबे हाथ आरोपी तक पहुंच ही जाते हैं।

