गाजियाबाद के लोनी इलाके में तड़के सुबह 6 बजे आग लग गई जिसमें एक घर के नीचे मौजूद टेंट के दुकान में आग लग गई। दुकान में आग लगने से 10 लोग फंस गए थे जिन्हें पीछे की दीवार तोड़कर निकाला गया।
आग लगने के तुरंत बाद स्थानीय लोंगो ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी और ट्रॉनिका सिटी से दो और साहिबाबाद से एक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और कुछ ही देर बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।
हालांकि आग पर काबू तो पा लिया गया लेकिन धुंए से दम घुटने की वजह से मां बेटी की मौत हो गई। फिलहाल आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग इतनी भयावह थी कि दमकल विभाग कड़ी मशक्कत के बाद काबू पा सका।

