जब से ट्विटर बिका है और उसके नए बॉस एलन मस्क बने हैं तब से ट्विटर में कुछ न कुछ बदलाव लगातार हो ही रहा है। अब ट्विटर को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है। ट्विटर अब एसएमएस टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन के लिए चार्ज करना शुरू करेगा। केवल ट्विटर ब्लू सब्सक्राइबर्स को टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन के कम से कम सुरक्षित फॉर्म का इस्तेमाल करने का विशेषाधिकार मिलेगा।
ट्विटर सपोर्ट की तरफ से ट्वीट कर जानकारी दिया गया है कि 20 मार्च 2023 से केवल ट्विटर ब्लू सब्सक्राइबर अपने टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन को उपयोग कर सकेंगे। बाकी यूजर्स को टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन के लिए ऑथेंटिक एप या सिक्योरिटी की का इस्तेमाल करना होगा।
ट्विटर सपोर्ट की तरफ से यह कहा गया है कि वह ट्विटर पर लोगों को सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसलिए लोगों के अकाउंट को सुरक्षित रखने के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन दिया जाता है। लॉग इन करने के लिए केवल एक पासवर्ड के बजाय अब टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन के तहत यूजर्स को एक कोड दर्ज करने या सिक्योरिटी की का उपयोग करने की आवश्यकता होती है।
क्या है टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन ?
टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन एक तरह की सिक्योरिटी लेयर है, जिसे टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन भी कहा जाता है। इसका इस्तेमाल किसी भी अकाउंट की सिक्योरिटी को बढ़ाने के लिए किया जाता है, जिससे कि अकाउंट को हैकिंग जैसी एक्टिविटी से सुरक्षित किया जा सके। ट्वीटर अब तक 2FA के तीन तरीकों की पेशकश कर चुका है. इसमें टेक्स्ट मेसेज, ऑथेंटिकेशन एप और सिक्योरिटी की शामिल हैं। जब तक ट्विटर यूजर ब्लू सब्सक्राइबर नहीं लेगा तब तक वह इसका इस्तेमाल नहीं कर पाएगा।

