देश की राजधानी दिल्ली में एक ही रात तीन बदमाशों ने लूट के इरादे से तीन अलग अलग लोगों पर हमला किया बदमाशों ने तीनों पर चाकू से वार किया जिसमें से एक शख्स की मौत हो गई और दो लोगों ने अपनी जान अंधेरे की वजह से जैसे तैसे बचा ली।
तीन बदमाशों ने मिलकर दिल्ली के तीन शख्सों को बनाया लूट और हमले का शिकार
बदमाशों के पहले हाथ लगा शेर मोहम्मद नाम का शख्स उसे चाकू मारा लेकिन कैसे भी कर के शेर मोहम्मद ने अपनी जान अंधेरे के चलते छिपकर बचा ली तो बदमाश उसे लूटने में असफल रहे इसके बाद बदमाशों के हाथ गुफरान नाम का एक शख्स हाथ लगा जिसे चाकू मारा गया और उसका मोबाइल छीन लिया गया गुफरान की मौत हो गई फिर बदमाशों ने तीसरा शिकार शरिक नाम के एक शख्स को बनाया और उसके गले पर चाकू से वार किया लेकिन जैसे तैसे शरिक ने अपनी जान बचा लेता है।
दो आरोपी गिरफ्तार तीसरे आरोपी को लगातार ढूंढने में जुटी हुई पुलिस
वहीं दिल्ली पुलिस को इन तीनों जगहों पर लूट और हमले की जानकारी अलग अलग टाइम पर मिली पहली सूचना रात 11:33 पर मिली, दूसरी सूचना रात 12: 30 बजे मिली और तीसरी सूचना 1:02 पर मिली पुलिस ने मामला दर्ज किया और तीन बदमाशों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है और तीसरे आरोपी की तलाश भी दिल्ली पुलिस कर रही है। पुलिस ने जिन दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है उनके पास से लूट का मोबाइल और चाकू बरामद कर लिया गया और जानकारी देते हुए बताया गया कि बदमाशों ने शराब पी रखी थी और कुछ ना कुछ लूटने का फैसला लिया जिसमें एक को लूटने में ही बदमाशों को सफल हो पाए साथ ही दिल्ली पुलिस ने ये भी बताया कि तीनों जाने माने बदमाश हैं और दो के नाम पर पुराने आपराधिक रिकॉर्ड भी हैं।

