Noida पुलिस ने सेक्टर-135 में एक Farmhouse party में अनुमति के बिना मादक पेय और हुक्का परोसने के आरोप में दो महिलाओं सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया। मामले को लेकर पुलिस ने बाताया कि फार्महाउस पार्टी की जानकारी एक इंस्टाग्राम पोस्ट से मिली थी, जिसके बाद छापेमारी में अवैध शराब और धूम्रपान सामग्री का खुलासा हुआ। एक गीत लॉन्च कार्यक्रम में लाइसेंस के बिना फार्महाउस पार्टी आयोजीत की गई थी। मामले में जांच जारी है
इंस्टाग्राम पोस्ट के जरीए Farmhouse party में छापेमारी
शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात एक्सप्रेसवे पुलिस स्टेशन की एक टीम ने Farmhouse party में छापेमारी की। Noida पुलिस के इस ऑपरेशन के दौरान अधिकारियों ने भारी मात्रा में अवैध शराब और हुक्का उपकरण जब्त किए। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, मनीष कुमार मिश्रा के अनुसार, पुलिस को सोशल मीडिया पर प्रसारित एक पोस्ट के बारे में सूचना मिली, जिसमें एक फार्महाउस में अवैध रूप से आयोजित पार्टी का उल्लेख किया गया था।
दो महिलाओं समेत कई लोगों को हिरासत में
मौके पर पहुंचने पर अधिकारियों ने पाया कि कार्यक्रम में कई बाहरी लोग मौजूद थे और आयोजक शराब परोस रहे थे। जबकि यह कार्यक्रम कथित तौर पर एक गाने की लॉन्च पार्टी थी, Noida पुलिस जांच में कई अनियमितताएं सामने आईं। अधिकारियों ने बड़ी मात्रा में हुक्का और धूम्रपान का सामान भी बरामद किया। आगे की पूछताछ के लिए दो महिलाओं समेत कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।
लाइसेंस के बिना Farmhouse party
पुलिस आयोजकों की पहचान सुनिश्चित करने की प्रक्रिया में है। फार्महाउस मालिक से संपर्क किया गया है, और यह पाया गया है कि आयोजकों के पास कार्यक्रम के लिए आवश्यक अस्थायी या सामयिक लाइसेंस नहीं था। जांच जारी रहने के कारण अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

