हापुड़ में फेमस कमल डोसा रेस्टोरेंट संचालक के साथ मारपीट हो गई दरअसल डोसा खाने के बाद पैसे मांगने पर डोसा संचालक ने आरोप लगाया कि उसके साथ मारपीट की गई। मारपीट की वीडियो सीसीटीवी मे कैद हो गया है।
आए दिन रेस्टोरेंट संचालकों के साथ वाद-विवाद होता है कि उनके रेस्टोरेंट के पास अपनी दुकान है तो वो उसका इस्तेमाल क्यों नहीं करते हैं सड़क को घेरकर वो जाम लगा देते हैं जिसकी वजह से आम लोंगो को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
रेस्टोरेंट संचालकों के अतिक्रमण से जाम लगना परमानेंट हो गया है। रेस्टोरेंट संचालक सड़क घेर कर काउंटर लगाते हैं। बता दें ये हापुड़ के सिटी कोतवाली के फ्रीगंज रोड का मामला है।

