मशहूर फुटबॉलर लियोनेल मेसी(Lionel Messi) करोड़ो दिलों में बसते हैं। विदेश में ही उनकी पॉपुलेरेटी का डंका नहीं हैं भारत में लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं। फीफा फुटबॉल मैच में उन्होनें जबरदस्त खेल से जीत हासिल की थी। अभी हाल ही में उन्होनें फीफा का बेस्ट मेंस का खिताब मिला है। उन्होनें दूसरी बार इस अवॉर्ड को हासिल किया लेकिन मेसी और उनके परिवार के ऊपर परेशानियों का समय चल रहा है। मेसी को तो खुलेआम धमकी तक दी गई है।
मेसी के परिवार वालों को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई। दरअस मेसी का परिवार अर्जेंटीना के रोसारियो में सुपरमार्केट चलाता है, गुरूवार की देर रात बदमाशें ने वहां खुलेआम गोली चलाकर सनसनी फैला दी हालांकि उस समय सुपरमार्केट में कोई मौजूद नहीं था, इसलिए हमले में कोई भी जान-हानि नहीं हुई लेकिन बदमाशों ने जब 14 गोलियां हवा में फायर की तो दुकान का सामने वाले शीशे टूट गए।

हमले के बाद बदमाशों ने मेसी के लिए धमकी भरा लेटर छोड़ा जिसमें लिखा था- “मेसी, हम तुम्हारा इंतजार कर रहे हैं।” नोट में मेयर रोसारियो के मेयर का भी जिक्र है। नोट में लिखा है, “जावकिन तुम्हें नहीं बचा पाएगा, क्योंकि वो भी एक नार्को (ड्रग तस्कर) है।” रोसारियो के मेयर पाब्लो जावकिन ने इस हमले की पुष्टि की है और कहा है कि इस हमले से बदमाश शहर में अराजकता पैदा करना चाहते थे।
बता दें रोसारियो पराना नदी पर स्थित एक बंदरगाह शहर है, जो धीरे-धीरे नशीले पदार्थों की तस्करी का केंद्र बन गया है और 2022 में 287 हत्याओं के साथ अर्जेंटीना का सबसे हिंसक शहर बन गया है। पुलिस ने इस मामले की पूरी सीसीटीवी फुटेज निकाल ली है और जोरों शोरों से पूरे मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। अभी तक पूरे मामले में मेसी और उनकी वाइफ की कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है।

