बॉलीवुड की एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा संगाई के बाद काफी सुर्खियों में रहते हैं। ये दोनो जहां भी जाते है वहीं लाइमलाइट लूट लेते हैं, कुछ समय पहले दोनो अम्रतसर के स्वर्ण मंदिर में साथ नजर आए थे जहां परिणीति और राघव ने गुरुद्वारे में जाकर माथा टेका और उसके बाद सेवा भी करते नजर आए थे।
बताया जा रहा है कि दोनो की शादी अक्टूबर में होने वाली है और दोनो एक ग्रेण्ड रिसेप्शन का भी आयोजन करने की प्लानिंग कर रहे है। कुछ समय पहले बताया जा रहा था कि परिणीति और राघव मुंबई, चंडीगढ़ और गुरुग्राम में तीन रिसेप्शन देने वाले थे और अब वहीं ये दोनो एक ही रिसेप्शन देने की प्लानिंग कर रहे है।
खबरों के अनुसार परिणीति और राघव द लीला एंबिएंस होटल गुरुग्राम में अपने रिसेप्शन करने की तैयारी कर रहे हैं। हाल ही में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के माता-पिता (पवन चोपड़ा-रीना चोपड़ा और सुनील चड्ढा-अल्का चड्ढा) फूड टेस्टिंग सेशन के लिए होटल पहुंचे। दोनों फैमिली शादी की तैयारियों में जुटी हुईं हैं।
बताया जा कहा है कि दोनो के परिवार ने जहां फूड टेस्टिंग के लिए गए थे वहां उन्होनें काफी मैन्यू रखा। परिणीति और राघव का रिसेप्शन दिल्ली में करने का अंदाजा लगाया जा रहा है क्योंकि दिल्ली राघव की बर्थप्लेस है और राघव के दोस्त और रिश्तेदार ज्यादातर दिल्ली में ही है और दूसरी तरफ परिणीति बॉलीवुड इंडस्ट्री का बडी हस्ती है जिसके कारण अगर एक ही रिसेप्शन का आयोजन हुआ तो उनके रिसेप्सन में कोई कसर नहीं छोडी जाए।

