Noida News: आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में व पुलिस कमिश्नर एवं जिलाधिकारी के नेतृत्व में आबकारी विभाग निरंतर एक्शन में नजर आ रहा है। आबकारी निरक्षकों के द्वारा दबिश के दौरान अवैध शराब बरामद होने पर अलग अलग स्थानों से 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। वही इन अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजने की कार्यवाही की गयी है।
बता दें कि आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई लगातार जारी है। आज आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में व पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह एवं जिला अधिकारी मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में अवैध शराब के निष्कर्षण एवं अवैध शराब के व्यापार के विरूद्ध चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत जिला आबकारी अधिकारी गौतम बुद्ध नगर सुबोध कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत दिवस आबकारी की टीम ने दबिश देकर एक अभियुक्त विकास गुप्ता पुत्र प्रदीप कुमार के पास से 148 पव्वें मिस इंडिया ब्रांड का अवैध शराब धारिता 200एमएल बरामद किया किए है।
यह भी पढ़ें: इश्क, झगड़ा और प्रेमी ने ले ली अपनी प्रेमिका की जान, जानें क्या है पूरा मामला
पव्वें के साथ आरोपी गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि बरामद अवैध शराब एवं गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजने की कार्यवाही की गयी है। इसी प्रकार आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 6 नामवर सिंह एवं थाना जेवर के साथ संयुक्त रूप अभियान चलाकर धनसिया प्याऊ के पास से सतेन्द्र पुत्र मुकुटपाल के कब्जे से 200एमएल धारिता के 45 पव्वें (9ली0) फॉर सेल इन यूपी के साथ गिरफ्तार किया गया।
जॉनी वॉकर, रेड लेबल ब्रांड के बोतलों के साथ गिरफ्तार
गिरफ्तार व्यक्ति को थाना जेवर में सुसंगत धारा में अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा गया है तथा आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 4 अभिनव शाही एवं आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 1 गौरव चंद ने दबिश देकर थाना बिसरख स्थित गैलेक्सी ब्लू सफायर प्लाजा के पास से दो अभियुक्तों माजिद खान पुत्र शबीर खान एवं अंकित कुमार पुत्र जगदीश नारायण को एक स्कूटी नंबर DL14SL1353 में से जॉनी वॉकर, रेड लेबल ब्रांड की 6 बोतलें फॉर सेल इन हरियाणा ओनली 750 एम0एल0 धारिता के साथ एवं शाहबेरी स्थित उनके फ्लैट की तलाशी लेने पर जॉनी वॉकर रेड लेबल ब्रांड विदेशी मदिरा की 6 बोतल फॉर सेल इन हरियाणा ओनली 750एम0एल0 धारिता एवं 4 बोतल जागरमेस्टर व 5 एब्सोल्यूट ब्रांड का वोडका विदेशी मदिरा फॉर सेल इन हरियाणा धारिता के साथ अवैध तरीके से बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया।
जेल भेज कार्यवाही की जा रही
उन्होंने बताया कि 2 अक्टूबर की बंदी के कारण ये अभियुक्त ग्राहकों की मांग पर महंगे मूल्य के शराब को हरियाणा से लाकर बेच रहे थे। बरामद अवैध शराब एवं गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजने की कार्यवाही की गयी है। जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार ने कहा कि आगे भी जिलाधिकारी के निर्देशन में अवैध शराब की बिक्री को लेकर आगे भी जनपद में निरंतर गहन सर्च अभियान जारी रहेगा। उन्होंने अवैध शराब का कारोबार करने वालों को सचेत करते हुए कहा है कि उनके विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत सख्त से सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

