18 जुलाई मंगलवार को 26 विपक्ष दल का नाम INDIA तय हो गया लेकिन आप तो जानते हैं कि राजनीति बिना किसी बवाल के पूरी कहां होती है, विपक्ष के INDIA नाम को लेकर सियासत जारी है। इस पर RLD के चीफ जयंत चौधरी ने बैठक को लेकर कई राज खोले हैं उन्होनें कहा बेंगलुरू में हुई बैठक में हर नेता ने लोंगो के मुद्दों और एजेंडे के बारे में बात हुई, देश में चुनौतियां क्या हैं उन पर चर्चा हुई लेकिन पीएम मोदी को लेकर जरा भी बात नहीं हुई।
बैठक के बाद जब गठबंधन का नाम INDIA का ऐलान हुआ उसके बाद सूत्रों की मानें तो विपक्षी दलों के संवाददाता सम्मेलन में लालू प्रसाद, नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव मौजूद नहीं थे तो इस पर कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कई नेताओं की फ्लाइट थी जिसके चलते उन्हें जाना पड़ा।
केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बेंगलुरू की बैठक से नाराज होकर सीएम नितीश पटना वापस लौट गए अपनी इज्जत का ख्याल तो है ही नहीं साथ ही बिहार की इज्जत का भी उन्हें जरा भी ख्याल नहीं है। जयंत चौधरी के ट्विट से विपक्ष के एकजुटता में फूट की हवा तेज होने लगी है।
असम के सीएम ने अपने ट्विटर हैंडल पर INDIA की जगह भारत लिखा तो इस पर सियासत शुरू हो चुकी है। असम सीएम हेमंत बिस्वा ने ट्विट करते हुए लिखा- कि इंडिया अंग्रेजो का शब्द है तो इस पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार आया उन्होनें लिखा- ‘ये फ्रॉड इंडिया को ऑब्जेक्ट कर रहे हैं। सुप्रिया श्रीनेत ने ट्विट करते हुए कहा जिन्हें इंडिया से दिक्कत है वो पाकिस्तान चला जाए उन्होंने आगे कहा कि सोशल मीडिया पर इंडिया क्यों लिखा? स्टार्ट अप इंडिया, स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया, खेलो इंडिया के नारे क्यों दिए? तो संजय राउत ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि इंडिया नाम पर विवाद करने वाले देशभक्त नहीं हैं।
राउत ने कहा, क्या वे लोग जो कहते हैं कि मोदी इज इंडिया, क्या ये इंडिया का अपमान नहीं है। प्रधानमंत्री जो खुद को कहते हैं कि वे भारत हैं, ये गलत है उन्हें ये समझने की जरूरत है कि मोदी भारत नहीं हैं। देश का हर एक नागरिक इंडिया है। वहीं अब सूत्रों से ये पता लगा कि विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ की अगली बैठक में नीतीश कुमार को संयोजक बनाए जाने की घोषणा की जा सकती है सूत्र बता रहे हैं कि नीतीश के संयोजक बनाए जाने की बात फाइनल हो गई है, जिसका एलान मुंबई में होगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी कहा है कि 11 सदस्यों की एक को-ऑर्डिनेशन टीम बनाई जाएगी, जिसका एक संयोजक होगा।

